सुरेश रैना ने सोनू सूद को कहा शुक्रिया, मौसी को ऑक्सीजन दिलाने का वादा किया था पूरा!
साल 2020 में अभिनेता सोनू सूद ने जो मदद करने का सिलसिला शुरु किया था वो अभी तक जारी है और इस समय भी वो लोगों की भरपूर मदद कर रहे हैं। इस समय सभी लोग कोरोना की दूसरी लहर के कारण परेशान हैं और अभिनेता सोनू सूद से गुहार लगा रहे हैं। लेकिन हाल ही में जो कुछ भी हुआ इससे पता चलता है कि सोनू सूद सिर्फ गरीबों की नहीं बल्कि सेलेब्स की भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
हाल ही में भारत के मशहूर क्रिकेटर सुरेश रैना ने एक पोस्ट किया था कि उनको अपनी मौसी के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत है। इसके बाद सोनू सूद मदद के लिए आगे आए थे और मेरठ में रहने वाली उनकी मौसी के लिए सिलेंडर का इंतजार तुरंत किया था।

इसके बाद सुरेश रैना का एक और ट्वीट सामने आया है जिसमें वो सोनू सूद को शुक्रिया कह रहे हैँ। सुरेश रैना लिखते हैं कि.. 'सोनू पाजी आपने बहुत बड़ी मदद कर दी। आपको बहुत बहुत धन्यवाद। भगवान आप पर कृपा बनाए रखे'।


Click it and Unblock the Notifications