..................... Suraj’s bail plea adjourned by June 21 - Hindi Filmibeat

सूरज पंचोली की जमानत याचिका पर सुनवाई टली

मुंबई। कथित तौर पर अभिनेत्री जिया खान को आत्‍महत्‍या के लिए मजबूर करने के मामले में गिरफ्तार किये गये सूरज पंचोली की न्‍यायिक हिरासत 27 जून तक के लिए बढ़ा दी गई हैं। सूरज को 10 जून को गिरफ्तार‍ किया गया था। कल जब सूरज की जमानत अर्जी सुनवाई के लिए रखी गयी तो इस पर पुलिस से अदालत ने जवाब दाखिल करने के लिए कहा और आगे की सुनवाई के लिए 21 जून की तारीख तय कर दी।

जमानत अर्जी पर सुनवाई होने तक सूरज को न्‍यायिक हिरासत में ही रहना होगा। सूरज को जिया के आ‍त्‍महत्‍या करने के बाद सुसाइड नोट के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। खत में पाया गया था कि सूरज पिछले एक साल से जिया से रिश्‍ते में था और जिया के गर्भवती हो जाने पर उसका गर्भपात करवा दिया था। जिससे आहत जिया आत्‍महत्‍या के लिए मजबूर हुई।

Suraj Pancholi

सूरज अभिनेता आदित्‍य पंचोली और उनकी पत्‍नी जरीना वहाब के बेटे हैं। सूरज ने पहले पुलिस पूछताछ में भी स्‍वीकार किया था कि वह गर्भपात के लिए न कहने पर जिया से मारपीट भी करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X