सूरज पे मंगल भारी ट्रेलर रिलीज: दिलजीत दोसांझ-मनोज बाजपेयी की जबरदस्त कॉमेडी हंसने पर कर देगी मजबूर
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी और एक्टर सिंगर दिलजीत दोसांझ की आने वाली फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। बीते दिनों इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था, तभी से मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ के फैन्स इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। यह फिल्म पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है। फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ के साथ फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी।

अपनी इंटेंस और सीरियस एक्टिंग से लोगों के दिलों में राज करने वाले मनोज बाजपेयी अपनी अपकमिंग फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में अलग अंदाज में नजर आएंगे। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी एक जासूस के किरदार में अपने दर्शनों को गुदगुदाने जा रहे हैं। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के किरदार का नाम मधु मंगल राणे है।
मधु मंगल राणे एक जासूस है जो शादी से पहले लड़की वालों के लिए दुल्हे की जासूसी करता है। दिलजीत दोसांझ इस फिल्म में सूरज नाम के लड़के का किरदार अदा कर रहे हैं, जो अपनी शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट और 16 सेकेंड का है। इस फिल्म में साल 1995 की मुंबई दिखाई गई है।
फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में में मनोज बाजपेयी की छोटी बहन का किरदार फातिमा सना शेख अदा कर रही है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ साथ अन्नू कपूर, मनोज पहवा और सुप्रिया पिलगांवकर जैसे एक्टर भी अपनी कॉमेडी से दर्शकों को गुददाते नजर आएंगे। फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। यह फिल्म दिवाली के दिन 13 नवंबर को रिलीज होनी है।


Click it and Unblock the Notifications











