सुशांत और दिशा सालियन केस में नाम जोड़े जाने पर सूरज पंचोली परेशान
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से 6 दिन पहले उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियन की मौत हुई। दोनों घटनाओं को सोशल मीडिया पर डबल मर्डर कहकर बुलाया जा रहा है। इतना ही नहीं दिशा सालियन के साथ सूरज पंचोली का नाम भी लगातार सामने आ रहा है। हाल में ही सूरज पंचोली का नाम इस केस में बीजेपी नेता नारायण राणे ने लिया। इसके बाद सूरज पंचोली ने चुप्पी तोड़ते हुए चैलेंज दे दिया कि अगर एक भी आरोप साबित करके दिखाए। यदि ये आरोप सही साबित हुए तो वह अंजाम भुगतने को तैयार हैं।

हाल में ही सूरज पंचोली ने इंडिया टूडे से बातचीत कर दिशा सालियन संग नाम जोड़े जाने व सुशांत सिंह राजपूत के साथ कनेक्शन को लेकर बातचीत की। सूरज ने कहा कि उनपर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। सूरज पंचोली ने कहा कि वह दिशा सालियन को जानते तक नहीं है। ऐसे आरोपों से उनका परिवार परेशान हैं। सूरज ने ये भी कहा कि "वह इन सब से परेशान हो रहे हैं, सुशांत ने सुसाइड किया या नहीं, मुझे नहीं मालूम लेकिन लोग मुझे जरूर सुसाइड की तरफ धकेल रहे हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











