सूरज और जिया के अंतरंग रिश्तों की कहानी हैं ये तस्वीरें
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री जिया खान के सुसाइड नोट के आधार पर गिरफ्तार किये गये सूरज पंचोली को इन दिनों खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सेशन कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज किये जाने के अदालत के निर्णय को चुनौती देने के लिए सूरज के वकील ने बांबे हाई कोर्ट जाने का फैसला किया है।
जिया द्वारा लिखे गये सुसाइड नोट में यह जाहिर था कि सूरज का जिया के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं था। उसे सूरज के दबाव के कारण ही अबॉर्शन करवाना पड़ा था जिससे कि वह अपनी जिंदगी से निराश हो गयी। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में यह भी जाहिर हो चुका है कि सूरज ने जिया से मारपीट की थी।
वहीं मीडिया में आयी रिपोर्ट्स के मुताबिक जिया और सूरज काफी लंबे समय से रिलेशन में थे। सूरज ने जिया से शादी करने का भी वादा किया था। अभी तक जो भी रिपोर्ट आ रही हैं उनमें यही पाया गया कि जिया को सूरज की बेरूखी के कारण ही आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाना पड़ा।
देखें- सूरज और जिया की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications











