सूरज के पापा आदित्य पंचोली को भी हो सकती है जेल
अभी जिया खान सुसाइड केस में फंसे सूरज पंचोली की जमानत हुई नहीं है कि एक और मुसीबत पंचोली परिवार के सामने आ गयी है। इस बार मुसीबत का कारण सूरज के पापा आदित्य पंचोली है जिन पर पडो़सी से मारपीट का आरोप लगा है।
वर्सोवा पुलिस स्टेशन से मिली ख़बरों के मुताबिक मैग्नम ओपस बिल्डिंग में रहने वाले आदित्य पंचोली बीती रात जबरन अपने पड़ोसी भार्गव पटेल के अपार्टमेंट में घुस गए और मारपीट की। एक डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य पंचोली, जो कि मैग्नम ओपस बिल्डिंग में रहते हैं, ने अपने पड़ोसी भार्गव पटेल के फ्लैट में घुसकर मार-पीट की। भार्गव ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में आदित्य पंचोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। हो सकता है कि पुलिस आदित्य पंचोली को गिरफ्तार भी कर ले।
कहा जा रहा है कि आदित्य ने भार्गव को इसलिए पीटा क्योंकि भार्गव के घर में इंटिरियर वर्क चल रहा था, जिसके शोर से आदित्य पंचोली को काफी परेशानी हो रही थी। और जब उनसे बर्दाश्त नहीं हुआ तो उन्होंने जमकर भार्गव की पिटाई कर दी।
आदित्य के बेटे सूरज पंचोली भी जिया खान सुसाइड केस में अभी जेल के अंदर ही है तो वहीं आदित्य के इस नये बखेड़े ने पंचोली खानदान के आफत खडी कर दी है। सबसे ज्यादा मुसीबत तो जरीना वहाब के लिए हो सकती है, जो कि अभी अपने बेटे की आजादी के लिए परेशान हैं, कल को ऐसा ना हो कि पति की रिहाई के लिए उन्हें चप्पलें घिसनी पड़ें।
वैसे आपको बता दें कि आदित्य पंचोली का भी इतिहास पाक-साफ नहीं रहा है। उनके नाम पर भी कई बार कई बवाल सामने आते रहे हैं।
आईये आपको बताते हैं आदित्य पंचोली का काला चिठ्ठा..


Click it and Unblock the Notifications











