Supreme Court का यूट्यूब चैनल हुआ हैक, चल रहे हैं अमेरिका के ऐसे Videos!

youtube news

Supreme Court Youtuber Channel Hacked- साइबर क्राइम से अब खुद सुप्रीम कोर्ट भी सुरक्षित नहीं है। अपराधियों ने बेखौफ होकर भारत के सुप्रीम कोर्ट का ही यूट्यूब चैनल हैक कर लिया है।

और इसमें रिपल लैब्स नामक यूएस-आधारित कंपनी द्वारा विकसित क्रिप्टोकरेंसी को बढ़ावा देने वाले वीडियो दिखाए जा रहे हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई लोगों के होश उड़ गए हैँ। हैकर्स ने अपना ताकत दिखाते हुए इतने बड़े अपराध को अंजाम दिया है।

सुप्रीम कोर्ट के इस चैनल पर लगातार अमेरिका के वीडियोज चलने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसको किसी विदेशी ने ही हैक किया है। अपने वीडियोज पोस्ट करने से पहले इस हैकर ने सुप्रीम कोर्ट के सुनवाई के सारे वीडियोज डिलीट कर दिए हैं।

कई ऐसे वीडियोज हैं जो कि लेटेस्ट ही अपलोड किए गए थे। इस चैनल में अब अमेरिकी कंपनी 'रिपल लैब्स' के क्रिप्टोकरेंसी XRP का ऐड वीडियो शो कर रहा है। वीडियो के नीचे लिखा था, 'ब्रैड गार्लिंगहाउस: रिपल रेसपोंड्स टू द एसईसी 2 बिलियन डॉलर फाइन! एक्सआरपी प्राइज प्रेडिक्शन'।

सव्रोच्च न्यायालय ने 2018 में संविधान पीठ के समक्ष सभी मामलों की सुनवाई का सीधा प्रसारण करने का निर्णय लिया था और इसके बाद से ही ये मामला सामने आया है। हालांकि इसको लेकर काम जारी है और देखने वाली बात होगी कि कब ये रिकवर हो पाता है।

अक्सर देखा जाता है कि बड़े बड़े सितारों के भी सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक हो जाते हैं। यूट्यूब हैक जैसी समस्या किसी के साथ भी हो सकती है और इससे बचने के लिए हमें काफी यूनीक और स्ट्रॉंग पासवर्ड बनाने की आवश्यकता होती है।

More from Filmibeat

Read more about: youtube news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X