..................... अमिताभ बच्चन की झुंड को सुप्रीम कोर्ट का झटका Supreme court will not give permission to release Jhund due to Legal problem - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन की झुंड को सुप्रीम कोर्ट का झटका, नहीं रिलीज होगी फिल्म, बैन बरकार

महानायक अमिताभ बच्चन काफी समय से कई फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे थे और उन्ही फिल्मों में से एक है झुंड। इस फिल्म को लेकर लगातार कुछ खबरें सामने आती रहीं हैं लेकिन इस समय जो खबर सामने आई है वो अमिताभ बच्चन और उनके फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आने वाली है। इस फिल्म को लेकर एक कानूनी पचड़ा फंस गया जिसके चलते मेकर्स फिल्म नहीं रिलीज कर सकते हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्म को नागराज मंजुले ने निर्देशित किया है और कुछ समय पहले पर फिल्म पर एक शिकायत के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बैन लगा दिया था। इसके बाद फिर से फिल्म रिलीज को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था लेकिन सुप्रीट कोर्ट ने बैन हटाने से मना कर दिया है।

jhund, amitabh bachchan, झुंड, अमिताभ बच्चन

गौरतलब है कि 13 मई को नंदी चीनी कुमार ने कोर्ट में याचिका दायर की थी और उनकी ये याचिका कॉपीराइट के उल्लंघन को लेकर की गई थी।

इस के बाद फिल्म झुंड पर बैन तेलंगाना उच्च न्यायालय और स्थानीय कोर्ट द्वारा लगाया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक फुटबॉल कोच की धमाकेदार भूमिका में नजर आने वाले हैं जो कि कोच विजय बरसे की सच्ची जिंदगी पर आधारित है।

अब देखना ये है कि ये मामला किस तरह से कोर्ट के द्वारा हल किया जाता है और फिल्म को रिलीज की अनुमति दी जाती है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X