यूट्यूबर आशीष चंचलानी की इस मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र और असम सरकार से मांगा जवाब

Ashish Chanchlani

India's latent show Controversy: इन दिनों समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट (India's latent show Controversy) सुर्खियों में बना हुआ है। वैसे तो शो में कई तरह के जोक क्रैक किए जाते रहे हैं, लेकिन जब से रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स को लेकर अश्लील जोक किया है तब से मुसीबतों का पहाड़ खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर तो जमकर ट्रोलिंग हो ही रही है साथ ही में कई FIR भी दर्ज हो गई हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र और असम में सिर्फ रणवीर ही नहीं शो में पांचों गेस्ट पर (रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, अपूर्वा मुखाटे, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह) एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसपर यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने याचिका दायर की है।

आशीष चंचलानी ने की मांग
आशीष चंचलानी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र और असम सरकार से जवाब मांगा है। बता दें कि आशीष चंचलानी पर भी अश्लीलता को बढ़ावा देने पर महाराष्ट्र और गुवाहाटी में एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं अब उनकी तरफ से इस FIR पर रद्द करने या स्थानांतरित करने की मांग कई गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस
जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह और जस्टिस सूर्यकांत की पीठ में यह नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने इस केस को रणवीर इलाहाबादिया के केस के साथ टैग किया है। इस मामले में आशीष चंचलानी को जमानत मिल चुकी है, लेकिन उनके वकील ने किसी एक शो के लिए कई FIR दर्ज होने पर आपत्ति जताई है।

वकील ने दायर की याचिका
आशीष चंचलानी की वकील मंजू जेटली ने एक याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि- साइबर पुलिस स्टेशन पुलिस आयुक्ताय गुवाहाटी अपराध शाखा, असम में दर्ज प्राथमिकी को मुंबई पुलिस थाने नोडल साइबर में ट्रांसफर करने की मांग की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X