..................... 3 घंटे चली SC में सुनवाई, "मैं सुशांत से प्यार करती थीं, उनकी मौत से मुझे चोट पहुंची"-रिया चक्रवर्ती Supreme Court reserved order in sushant singh rajput case on Rhea Chakraborty plea to transfer case from Bihar - Hindi Filmibeat

3 घंटे चली SC में सुनवाई, "मैं सुशांत से प्यार करती थीं, उनकी मौत से मुझे चोट पहुंची"-रिया चक्रवर्ती

सुप्रीम कोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत को लेकर रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई हुई। करीब 3 घंटे तक सुनवाई होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। इस दौरान महाराष्ट्र के लिए अभिषेक सिंघवी, रिया के वकील श्याम दीवान और सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह और बिहार की ओर से मनिंदर सिंह ने दलीलें रखीं। रिया चक्रवर्ती की मांग है कि कोर्ट इस मामले में न्याय करें और जांच बिहार से मुंबई ट्रांसफर की जाए। बता दें रिया चक्रवर्ती की दो याचिका शीर्ष अदालत में हैं। एक हाल में ही मीडिया ट्रायल व बिहार पर राजनीति का आरोप लगाते हुए है।

रिया चक्रवर्ती के वकील ने याचिकाकर्ता का पक्ष करते हुए शीर्ष अदालत में कहा कि उनकी मांग है कि 25 जुलाई को पटना में हुई एफआईआर पर कोर्ट विचार करें। क्योंकि इस मामले में बिहार का कार्यक्षेत्र नहीं है। वहीं एफआईआर देरी से होने को लेकर भी वकील ने बातें कही।

रिया के वकील ने एक बार फिर कोर्ट का ध्यान उस बात की ओर किया, जब रिया चक्रवर्ती ने खुद सीबीआई जांच की मांग की। रिया के वकील का कहना है कि बिहार का इस मामले में कोई संबंध नहीं है। रिया सुशांत से प्यार करती थीं, सुशांत के निधन के बाद वह खुद तनाव में थीं। याचिकाकर्ता ने खुद निष्पक्ष जांच की मागं की थी। लेकिन उन्हें ट्रोल किया गया व धमकियां मिली।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X