सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रणवीर इलाहाबादिया की फटकार, कहा- इनके दिमाग में गंदगी भरी है...

Ranveer Allahbadia

Supreme Court Reprimanded youtuber Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया अपने पॉडकास्ट के लिए काफी पॉपुलर थे। वह अपने पॉडकास्ट में तमाम फिल्म इंडस्ट्री और राजनेताओं को बुलाया करते थे, लेकिन जब से रणवीर इलाहाबादिया समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में गए हैं तब से तो उनकी मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं।

दरअसल समय रैना के शो में रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंस को लेकर एक अश्लील जोक किया था। जिस वजह से उनकी जमकर ट्रोलिंग हुई थी कई राज्यों में उनके खिलाफ एफ आई आर भी दर्ज की गई थी। वहीं अब इन केस को रद्द करवाने के लिए रणवीर इलाहाबादिया ने कोर्ट में अर्जी लगाई थी। अब इसी मामले पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रणवीर इलाहाबादिया की फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने पहले तो रणवीर इलाहाबादिया के कमेंट को सुनकर नाराजगी जाहिर की। सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर के कमेंट को वल्गर कमेंट कहकर दो टूक कहा कि 'इनके दिमाग में गंदगी भरी हुई है। इनका केस हम क्यों सुनें। पॉपुलर होने का मतलब ये नहीं होता कि आप कुछ भी टिप्पणी करें। आप लोगों के माता -पिता के बेइज्जती कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि आपके दिमाग में ही गंदगी है। जिस तरह के विकृत मानसिकता का प्रदर्शन किया गया है उससे पूरा समाज शर्मिंदा होगा।' कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को आदेश दिया है कि वह बिना परमिशन देश से बाहर नहीं जा सकते हैं। इतना ही नहीं SC ने कहा कि यूट्यूबर को अपना पासपोर्ट भी पुलिस स्टेशन में जमा करना होगा।

रणवीर इलाहाबादिया को मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां
इसके बाद SC को रणवीर इलाहाबादिया के वकील अभिनव चंद्रचूड़ को बताया कि यूट्यूबर को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उनकी जीभ काटने पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा गया है। वकील की बात को रोकते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि- क्या आप इनके द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा की डिफेंड कर रहे हैं ?

माफी मांग चुके हैं रणवीर इलाहाबादिया
बता दें कि जैसे ही रणवीर इलाहाबादिया की भाषा को लेकर उनकी ट्रोलिंग शुरू हुई और महाराष्ट्र में केस दर्ज हुआ उसके तुरंत बाद ही रणवीर इलाहाबादिया ने सभी से माफी मांगी, लेकिन उनकी माफी को लोगों ने नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद से उन्हें जान से मारने तक की धमकियां मिलने लगीं।

Read more about: ranveer allahbadia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X