सुशांत की बहन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिया चक्रवर्ती के वकील का सामने आया बयान- जानिए पूरा मामला
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। दरअसल रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर सुशांत की बहन प्रियंका ने सुप्रीम कोर्ट से FIR रद्द करने की मांग की थी। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। रिया ने सुशांत की बहन पर गलत दवाएं देने का आरोप लगाया था। साथ ही मामला भी दर्ज करवाया था। जिसके बाद पिछले महीने इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक बहन मीतू को राहत दी थी लेकिन प्रियंका का केस रद्द करने से मना किया था। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद रिया चक्रवर्ती के वकील का बयान भी सामने आया है।

रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उन्हें देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है और सच जरूर सामने आएगा। सत्यमेव जयते।
अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता कपूर को बर्थडे पर दिया 1 करोड़ का गिफ्ट, इस तोहफे को देख फैंस के उड़े होश


Click it and Unblock the Notifications











