सुशांत केस: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की CBI जांच की मांग, कहा- "पुलिस को उनका काम करने दें"
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच की मांग करने वाली जनहित याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। शीर्ष न्यायालय ने कहा कि पुलिस को अपना काम करने दिया जाए। साथ ही अदालत ने कहा कि इस मामले में याचिकाकर्ता अलका प्रिया का कोई लेना देना नहीं है। बता दें सुशांत सुसाइड केस में सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। जिसमें मांग की गई थी कि एक्टर की मौत की जांच उच्चतम जांच एंजेसी से करवाई जाए।
चीफ जस्टिस अरविंद बोबड़े ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस को उनका दायित्व निभाने दिया जाए। साथ ही याचिकाकर्ता को बॉम्बे हाई कोर्ट जाने के लिए कहा। बता दें सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस जांच कर रही है। वहीं सुशांत के पिता द्वारा बिहार में एफआईआर दर्ज करवाई। इसके बाद बिहार पुलिस भी इस केस में पूछताछ कर रही है।
Recommended Video
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications