सुप्रीम कोर्ट का फैसला- सुशांत केस की होगी CBI जांच, रिया चक्रवर्ती को झटका !
सुशांत सिंह राजपूत केस में लंबे इंतजार के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अपना फैसला सुनाया। इस केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सीबाआई को जांच सौंप दी है। इस पूरे केस के सिलसिले में जज ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि इस केस में बिहार सरकार सफाई देने में सक्षम है।
इस केस में सीबीआई को सौंपी गई जांच में मुंबई पुलिस को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करना होगा। आपको बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र सरकार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि इस केस में पटना में एफआईआर दर्ज कराना सही नहीं है।

सिंघवी के अनुसार, यह मामला बिहार पुलिस के दायरे से बाहर है। घटना मुंबई में हुई है। इस वजह ये ये बिहार पुलिस के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। कोर्ट को जब तक मुंबई पुलिस की जांच में कोई गलती नजर नहीं आती तब तक केस को सीबीआई को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।
दूसरी तरफ बिहार सरकार के वकील ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि राजनीतिक हस्तक्षेप की वजह से मुंबई पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज नहीं की है। बिना किसी एफआईआर के मुंबई पुलिस ने कोई जांच नहीं की है। मुंबई पुलिस रिया चक्रवर्ती का पक्ष लेते हुए जांच में सहयोग नहीं कर रही है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications