दिव्यांगों का मजाक बनाना पड़ा समय रैना को भारी, SC ने दिया कड़ा आदेश, अब से करना पड़ेगा ये काम

जाने माने स्टैंड अप कॉमेडियन अपनी कॉमेडी से ज्यादा इन दिनों कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि समय रैना पहले अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' की वजह से विवाद में फंसे थे और अब समय रैना ने कुछ ऐसा कर दिया है जिस वजह से सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कड़ा आदेश सुनाया है। दरअसल कुछ दिनों पहले समय रैना ने अपने शो में दिव्यांगों का मजाक बनाया था। इतना ही नहीं उनपर भद्दे कमेंट्स भी किए थे। ट्रोलिंग होने के बाद समय रैना ने माफी भी मांगी, लेकिन उनकी माफी सुप्रीम कोर्ट को उनकी गलती से आगे काफी छोटी लगी।
सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया कड़ा आदेश
बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना को कड़ा आदेश सुनाया है। सबसे पहले तो सुप्रीम कोर्ट ने उस वीडियो को तुरंत डिलीट करने का आदेश दिया है। अपनी इस गलती के लिए समय रैना ने माफी भी मांगी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी माफी स्वीकार करने की जगह उन्हें चेतावनी देते हुए कड़ा आदेश सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को समय रैना समेत अन्य चार कॉमेडियन से कहा कि इन सभी को कम से कम महीने में दो बार दिव्यांगों के लिए फंडरेजिंग इवेंट रखना पड़ेगा। इवेंट से आने वाले पैसों से दिव्यांगों की मदद की जाएगी। खासतौर पर उन पैसों से उनका इलाज किया जाएगा जो स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी से पीड़ित हैं।
कब होगी अगली सुनवाई
यह आदेश भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने सुनाया है। इस आदेश को सुनाने के साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि हमें ऐसी उम्मीद है कि अगली सुनवाई से पहले हम कुछ ऐसे इवेंट्स की झलकियां देख पाएंगे जो दिव्यांगों की मदद के लिए किए गए हों। यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है जो कॉमेडियन पर डाली जा रही है ना कि सजा या बोझ।


Click it and Unblock the Notifications











