Adipurush के मेकर्स और लेखक को सुप्रीम कोर्ट का आदेश, कहा- 27 जुलाई से पहले..

आदिपुरुष फिल्म को लेकर विवाद नहीं रुक रहा है और एक याचिका को लेकर मेकर्स और राइटर्स को सुप्रीम कोर्ट में हाजिरी देनी है। जी हां, खबरें थीं कि मेकर्स ने तत्तकाल सुनवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली थी लेकिन इसको नहीं माना गया था।
कोर्ट ने कहा था कि ओम राउत, भूषण कुमार और लेखक 27 जुलाई से पहले कोर्ट में हाजिर हों। शीर्ष अब 13 जुलाई को मामले की सुनवाई करेगा। इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया गया था जिसको लेकर सुनवाई जारी है।
आदिपुरुष अपने रिलीज के बाद से ही खबरों का हिस्सा है और कहा जा रहा है कि अदालत में इसको लेकर कुछ अलग फैसला ही सामने आएगा। इस फिल्म के डायलॉग से लेकर कुछ सीन्स तक.. काफी कुछ लोगों को विवादित लगा था और इसी को लेकर बवाल सामने आया था।
विभीषण की पत्नी के एक सीन को लेकर भी काफी बवाल हुआ था और इस सीन में उनको नहाकर कपड़े बदलते दिखाया गया था। रामायण पर आधारित एक फिल्म में लोग इसे देखकर हैरान भी हैं और बहुत नाराज भी।
फिल्म में ये दृश्य उस वक्त का है, जब विभीषण और उनकी पत्नी युद्धभूमि में श्रीराम की मदद के लिए आते हैं। मेकर्स और लेखकों ने पहले इस फिल्म के बचाव में काफी बयान दिए थे और उनका कहना था कि वो रामायण नहीं बना रहे हैं बल्कि इससे काफी इंसपायर हैं।
हालांकि लोगों का कहना था कि वो कुछ नहीं सुनने वाले हैं और मेकर्स को बिना किसी टिप्पणी के माफी मांगना चाहिए। प्रभास की ये पहली फिल्म थी जिसको लेकर इतना बवाल हुआ है लेकिन प्रभास ने इसको लेकर एक भी बयान नहीं दिए हैं। हालांकि फिल्म अपने बजट के मुताबिक बुरी तरह से फ्लॉप साबित हो चुकी है और मेकर्स कोर्ट को लेकर मुसीबत में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











