सुशांत की EX मैनेजर दिशा सालियान केस की जांच क्या CBI करेगी? 12 अक्टूबर को होगा फैसला
सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जांच को लेकर याचिका दाखिल की गई है। सीबीआई की निगरानी में इस केस की जांच हो इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में 8 अक्टूबर को सुनवाई हुई हालांकि अब उच्चतम न्यायालय 12 अक्टूबर को इस मामले में फैसला सुनाएगा। अब 4 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद साफ हो पाएगा कि क्या दिशा सालियान की मौत की जांच सीबीआई करेगी कि नहीं।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून को हुई और इससे चंद दिन पहले दिशा सालियान की मौत हुई। कई बार इन दोनों मामलों में इंटरलिंक का संदेह जताया गया और कुछ लोगों ने सीबीआई की निगरानी में जांच की मांग की।
दरअसल दिशा सालियान की मौत पर अभी तक संदेह जताया जा रहा है कि ये हत्या थी कि आत्महत्या। दिशा सालियान 8 जून को मुंबई के मलाड पश्चिम में रीजेंड गैलेक्सी की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद मृत पाई गई थीं। दिशा की मौत के 6 दिन बाद सुशांत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। जिसे कथिततौर पर सुसाइड बताया गया।


Click it and Unblock the Notifications











