श्रीदेवी की मौत पर सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर की अपील, आज होगी बहस, मुश्किल में बोनी कपूर
अभिनेत्री श्रीदेवी की अचानक दुबई हार्ट अटैक से मौत हो गई और उस वक्त वो अपने किसा रिश्तेदार की शादी को अटेंड कर रही थी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को भारत लाकर अंतिम संस्कार किया गया था। लेकिन ये मामला अब यही समाप्त नहीं हुआ है क्योंकि श्रीदेवी की मौत की जांच के लिए फिल्ममेकर सुनील सिंह ने हाई कोर्ट में अपील की थी और उनकी अपील को नामंजूर कर लिया गया था।
उसके बाद ये फिल्ममेकर सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचा जहां पर इसकी अपील को मंजूर किया गया था। बता दें कि आज श्रीदेवी की मौत के मामले मे सुनवाई होनी है।

इससे अगर ये कहा जाए की बोनी कपूर की मुश्किलें बढ़ गई है को कुछ गलत नही होगा। इसमे कोई दो राय नही है कि मामला कोर्ट में जाने के बाद तूल नहीं पकड़ेगा।
एक अंग्रेजी अखबर मुंबई मिरर के मुताबिक आज उनका अर्जी पर सुनवाई 11 बजे करीब होने की संभावना है। बता दें कि सुनील सिंह ने ये अपील शक के चलते दाखिल कराई थी।
सुनील सिंह के मुताबिक श्रीदेवी की मौत जब हुई तो वो भी दुबई गए हुए थे और वहां पर मौजूद थे। होटल के कर्मचारियों से उनको ये पता चला की जो मामला था उसमे और कपूर परिवार के लोगों को मीडिया में बयान देना दोनो में काफी ज्यादा अंतर था जिसके बाद उन्होने ये कदम उठाया है।
अभिनेत्री की अचानक मौत एक राज बनी हुई है और इस मामले में लोग तरह तरह की बातें भी करते हुए नजर आ रहे है। कुछ लोगों का मानना है कि श्री की मौत हार्ट अटैक से हुई थी तो एक रिपोर्ट वायरल हुए थी जिसमें लिखा था कि उनकी मौत पानी में डूबने से हुई थी।
अब इसमें कोई कह रहा कि ये नेचुरल मौत है तो किसी का मानना है कि इसकी जांच होनी चाहिए। हालांकि ये किसी को नहीं पता कि सच्चाई क्या है।
फिलहाल मामला देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट में है और आज से इस मामले मे बहस शुरु होगी। इसका नतीजा क्या निकलकर आता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
फिलहाल इतना कह सकते है कि इस मामले में सुनील सिंह की अपील ने कपूर परिवार और खासकर बोनी कपूर के सामने मुसीबतें जरूर लाकर खड़ी कर दी है। अब देखना ये ही कि इस खेस की छानबीन और बहस के बाद इस केस में क्या नया निकलकल आता है।


Click it and Unblock the Notifications
