Pornography Case में राज कुंद्रा, पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा को सुप्रीम कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

हिंदी फिल्मों की शानदार अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा कुछ महीने पहले तब मुसीबत में आ गए थे जब उनपर अडल्ट फिल्में बनाने का आरोप लगा था। इसके बाद मामला बढ़ा था और उनको जेल तक जाना पड़ा था। इस लिस्ट में ना सिर्फ राज कुंद्रा बल्कि शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे भी शामिल थीं। हालांकि अब इन तीनों को लेकर राहत भरी खबर सामने आ रही है। जी हां, पता चला है कि तीनों को सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है। इन सभी पर कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाने के आरोप हैं।
मंगलवार को जस्टिस के एम जोसेफ और बी वी नागरत्ना की पीठ ने सभी आरोपियों को ये निर्देश दिए थे कि वो जांच में सहयोग करते रहें। इसके अलावा जजों ने कहा कि सारा मामला और वकीलों को सुनने के बाद हम कह सकते हैं कि सभी आरोपियों को जमानत दे दी जाए।
गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को इस मामले में साल 2021 में गिरफ्तार किया गया था और इसके बाद वो काफी ट्रोल किए गए थे। शिल्पा शेट्टी उस वक्त एक रियालिटी शो का हिस्सा थीं और उनको ये शो छोड़कर इस केस में लगना पड़ा था।
बिजनेसमैन पर आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 292 और 293 धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि अब उनको कोर्ट की तरफ से राहत मिली है। राज का शुरु से ये कहना था कि उन्होने ऐसा कुछ नहीं किया है और वो पूरी तरह से निर्दोश हैं।
शिल्पा शेट्टी के पति भले ही फिल्मों में नजर नहीं आते हैं लेकिन वो काफी चर्चा में रहते हैं और कई बार वो शिल्पा शेट्टी के साथ रियालिटी शो का हिस्सा भी बनते देखे जाते हैं। शिल्पा शेट्टी भी इस वक्त कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और इस खबर से काफी खुश भी होंगी।


Click it and Unblock the Notifications











