कनाडा में शो करते हुए समय रैना ने विवाद पर ली चुटकी तो सुप्रीम कोर्ट ने दी चेतावनी, कहा- ओवर स्मार्ट समझते हो

samay raina

Supreme Court Warns Samay Raina: समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट लंबे समय से विवाद में बना हुआ है। अश्लील कॉमेडी की वजह से समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया समेत अन्य शो के गेस्ट पर केस दर्ज किया गया था। जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में सुनवाई करते हुए कहा कि चार लोगों में से एक तो कनाडा भाग गया। कोर्ट ने इस समय रैना की ओवर स्मार्टनेस समझी है।

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि चार लोगों में एक कनाडा भाग गया है और वह वहां जाकर इस मामले पर बात भी कर रहा है। ये यंग जनरेशन खुद को ओवर स्मार्ट समझती है। उन्होंने आगे कहा कि वह वो नहीं जानते जो इस कोर्ट को अधिकार प्राप्त हैं। वहीं जज की इस बात को सुन तुषार मेहता ने सहमति जाहिर करते हुए कहा कि- वह खुद को विदेश भाग गया और अब कार्रवाही का मजाक बना रहा है।

आपको बता दें कि समय रैना ने अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट के विवाद के बाद कनाडा में इसी विवाद पर मजाक किया। इतना ही नहीं उन्होंने अपने टिकट बेचकर अपनी कानूनी फीस चुकाने पाने के लिए बेहद ही मजाकिया अंदाज में दर्शकों का धन्यवाद किया। कानाडा में हुए इस शो की लोगों ने जमकर तारीफ की शुभम दत्ता ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि इतने तनाव के बाद भी उन्होंने लोगों को हंसाया और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे।

वहीं रणवीर इलाहाबादिया की बात करें तो उन्हें अब अपने शो को प्रसारित करने की अनुमित मिल चुकी है। इसी के साथ ही कोर्ट ने उन्हें हिदायत देते हुए कहा कि वह कोर्ट और इस विवाद से जुड़े किसी भी विषय में अपने पॉडकास्ट में बात नहीं करेंगे। कोर्ट ने कहा कि- पॉडकास्ट को नैतिकता और शालीनता के वांछित मानकों को बनाए रखेंगे। जिससे की किसी भी आयु के लोग इसे देख सकें। और इसी के साथ हो कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को अपने शो शुरू करने की अनुमति दे दी है।

More from Filmibeat

Read more about: samay raina ranveer allahbadia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X