लवयात्री: धमकियों से परेशान सलमान खान ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, मिली राहत
लवयात्री को लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है पूरे देश के कई हिस्सों से इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की याचिकाओं के अलावा फिल्म के प्रोड्यूसर सलमान खान कई तरह की धमकियां दी रही थीं। बता दें कि सलमान खान ने फिल्म के विरोध के बाद नाम बदल दिया था और अब इस फिल्म का नाम लवयात्री है। सलमान खान ने इसके बाद सीधे सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और वहां याचिका दायर की थी जिसके बाद सुनवाई भी हुई।
सुप्रीम कोर्ट ने सलमान खान के हक में फैसला सुनाते हुए ये आदेश दिया है कि इसपर किसी भी तरह की कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी। कोर्ट ने कहा कि फिल्म के कंटेंट और नाम पर जबरनकोई कार्यवाही नहीं की जाएगी।

फिल्म का नाम पहले लवरात्री था एक बड़े त्योहार का नाम होने के कारण देश के कुछ लोगों को इससे कष्ट था उनकी धार्मिक भावनाएं आहत रही थी।
इस बात को लेकर फिल्म का नाम बदल दिया गया था लेकिन ये समस्याएं लगातार सामने आ रही थीं। हालांकि अब सलमान खान की इस फिल्म को काफी ज्यादा राहत मिली है।
इस फिल्म में आयुष शर्मा और वरीना हुसैन नजर आने वाले है जो कि अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कर रहें है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और इसके गानों ने तो धमाल मचा दिया है।


Click it and Unblock the Notifications