भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप लागेलु' पर जमकर नाचे ऋतिक रोशन- पहले नहीं देखा होगा ये रूप
सुपरस्टार ऋतिक रोशन इस समय फिल्म सुपर 30 को लेकर काफी जोरों से प्रमोशन में जुटे हुए हैं और इस फिल्म में वो एक बिहारी टीचर आनंद कुमार की भूमिका में नजर आन वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखकर हम कह सकते हैं कि फिल्म पक्का काफी बड़ी हिट होने वाली है। इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है।
इस वीडियो में ऋतिक रोशन भोजपुरी सुपरहिट गाने लगावेलु जब लिपिस्टिक' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने में उनके साथ सुपर 30 की सारी स्टारकास्ट मौजूद है।

वीडियो मे आप देखेंगे की डीजे में गाना बड रहा है और ऋतिक रोशन इस गाने में इतना मस्त हैं कि उन्होने एक समय के लिए अपना स्टाइल भूलकर नाचना शुरु कर दिया। गाने के अंत में ऋतिक रोशन बोलते हैं 'गर्दा उड़ा दिए'।
इस वीडियो के सामने आने के बाद काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और उनके फैंस इसको काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बता दें कि सुपर 30 के ट्रेलर को काफी शानदार रिसपॉंस मिल रहा है,
इसके लगभग सभी गानों को भी पसंद किया गया है। फिल्म को लेकर लोगों को काफी इंतजार है और फिल्म 12 जुलाई को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications