अंधविश्वास ने तबाह कर दिया गोविंदा का करियर, इन कारणों से बन गए 'हीरो नंबर 1' से जीरो, करते थे ऐसी हरकतें!

Govinda and superstition: गोविंदा का दौर था और वो ऐसे सुपरस्टार थे जिनके पास 50-50 फिल्में एक साथ आती थीं। हिंदी सिनेमा के इतिहास में शायद ही कोई ऐसा कलाकार होगा जो एक साथ इतनी फिल्में कर रहा है।
लेकिन आज क्या हुआ? गोविंदा कहां है? कैसे उनका करियर तबाह हो गया और उनको फिल्में नहीं मिलती। इस वक्त एक रिपोर्ट सामने आई है जो कि आपको हिलाकर रख देगी। बता दें कि गोविंदा उन सितारों में से एक हैं जो कि अंधविश्वास पर काफी विश्वाश करते हैं।
इसको लेकर खुद गोविंदा ने भी कई बार खुद ही खुलासा किया है। 90 के दशक में गोविंदा के डांस और कॉमेडी ने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था और सभी उनके साथ काम करना चाहते थे। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे इस अंधविश्वास ने उनका करियर खत्म कर दिया।
अंगूठियां पहनते थे, अजीब हरकतें करते थे..
बता दें कि अक्सर देखा जाता रहा है कि गोविंदा काफी ढेर सारी अंगूठियां एक साथ पहनते थे। और एक बार ये बाद खुद प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी ने कहा था कि गोविंदा काफी अंधविश्वासी हो रहे हैं। कभी कादर खान के डूबने की भविष्यवाणी करते थे तो कभी वो कहते थे सेट झूमर गिरने वाला है और सब लोग हट जाओ।
कभी उनका कहना होता था कि कोई सेट पर पेन लेकर नहीं आएगा। क्योंकि किसी ज्योतिषी ने उनको समझा दिया था कि उनको पेन से खतरा है। कभी वो लोगों को सेट पर ही कपड़ने बदलने को कहते थे तो कभी फ्लाइट छोड़ देते थे।
हिमानी शिवपुरी ने बताया था किस्सा
मशहूर एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने एक किस्सा सुनाया था कि कैसे अंधविश्वास के चलते गोविंदा ने फ्लाइट छोड़ दी थी। उनका कहना था कि गोविंदा के साथ वो और रवीना टंडन, अरुणा ईरानी, कुकू कोहली हैदराबाद शूटिंग के लिए जा रहे थे। गोविंदा ने कहा कि ये अशुभ समय है और वो फ्लाइट पर चढ़े ही नहीं। उनके इन्ही रवैयों के चलते अंधविश्वास ने उनका प्रोफेशनलिज्म छीन लिया था। फिलहाल गोविंदा के एक फिल्म कर रहे हैं जिसको लेकर काफी चर्चा है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म कितनी कामयाब होती है।


Click it and Unblock the Notifications