#SCORE: अक्षय, ऋतिक, सलमान, अजय, आमिर...किसके पास क्या है!
बॉलीवुड में फिलहाल 6 ही सुपरस्टार्स हैं जो आपकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बेच सकते हैं। इनके अलावा अगर आप किसी और अच्छे एक्टर को साइन कर रहे हैं, तो भी प्रोड्यूसर आपको फिल्म का पूरा बजट नहीं देगा, क्योंकि उसे पता नहीं कि फिल्म चलेगी या नहीं।
इसका मतलब है कि आप छोटे स्टार को लेकर अगर छोटी फिल्म बनाने का रिस्क लेते हैं, कम बजट में, तो ही आपके सक्सेसफुल होने का चांस है।

वहीं अगर आपने बड़ा स्टार नहीं लिया, तो आपकी फिल्म को हर तरह से नुकसान होने का रिस्क ज़्यादा रहता है। इसलिए यही वजह है कि अब ये सुपरस्टार्स एक नहीं, दो, तीन साल की बुकिंग कर चुके हैं।
[REPORT CARD: सलमान 1, अक्षय 5, तो कौन है बॉक्स ऑफिस नंबर 2, 3, 4]
और कन्फ्यूजन इतना ज़्यादा हो गया है कि हमें लगा कि जो कुछ भी कंफर्म है कम से कम उसकी खबर आप तक तो पहुंच ही जानी चाहिए। हम लेकर आए हैं इन स्टार्स की पूरी डेट बुक। किसकी झोली में क्या है, आप खुद ही देख लीजिए
[#BreakKeBaad: 100 करोड़ क्लब पर हमला...3 महीने और 10 फिल्में]
अजय देवगन
2 प्रोजेक्ट अनाउंस
फिल्म - शिवाय
रिलीज़ - 28 अक्टूबर 2017
डायरेक्टर - अजय देवगन
हिट पॉइंट - फिल्म से स्टंट और ट्रेलर जो पहले ही धमाका कर चुके हैं
फिल्म - बादशाहो
रिलीज़ - मई 2017
डायरेक्टर - मिलन लूथरिया
हिट पॉइंट - अजय देवगन का पीरियड ड्रामा, इमरान हाशमी के साथ जोड़ी
फिल्म - गोलमाल 4
रिलीज़ - दीवाली 2017
डायरेक्टर - रोहित शेट्टी
हिट पॉइंट - गोलमाल सीरीज़ और फिल्म की हीरोइन!
आमिर खान
3 प्रोजेक्ट अनाउंस
फिल्म - दंगल
रिलीज़ - 23 दिसंबर 2016
डायरेक्टर - नीतेश तिवारी
हिट पॉइंट - आमिर खान और उनकी तीन बेटियां, खालिस देसी फिल्म
फिल्म - सीक्रेट सुपरस्टार
रिलीज़ - तय नहीं
डायरेक्टर - अद्वैत चंदन
हिट पॉइंट - आमिर खान का हालिया लुक, फिल्म में आमिर खान एक म्यूज़िक टीचर बने हैं!
फिल्म - ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
रिलीज़ - दीवाली 2018
डायरेक्टर - विजय कृष्ण आचार्य
हिट पॉइंट - एक साथ आमिर खान और अमिताभ बच्चन!
अक्षय कुमार
6 प्रोजेक्ट अनाउंस
फिल्म - जॉली एलएलबी
रिलीज़ - फरवरी 2017
डायरेक्टर - सुभाष कपूर
हिट पॉइंट - एक नेशनल अवार्ड डायरेक्टर, एक नेशनल अवार्ड फिल्म का सीक्वल
फिल्म - 2.0
रिलीज़ - तय नहीं, 2017
डायरेक्टर - शंकर
हिट पॉइंट - रजनीकांत की रोबोट का सीक्वल, निगेटिव अक्षय कुमार
फिल्म - क्रैक
रिलीज़ - 15 अगस्त 2017
डायरेक्टर - नीरज पांडे
हिट पॉइंट - केवल एक पोस्टर और अक्षय - नीरज की जोड़ी
फिल्म - फाइव
रिलीज़ - जनवरी 2018
डायरेक्टर - उमंग कुमार
हिट पॉइंट - अक्षय कुमार के 5 किरदार, साईकोलॉजिकल थ्रिलर
फिल्म - नाम शबाना
रिलीज़ - 2017
डायरेक्टर - शिवम नायर
हिट पॉइंट - बेबी सीक्वल, अक्षय कुमार का गेस्ट अपीयरेंस
फिल्म - टॉयलेट एक प्रेम कथा
रिलीज़ - तय नहीं
डायरेक्टर - सिद्धार्थ - गरिमा
हिट पॉइंट - मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर कॉमेडी
शाहरूख खान
4 प्रोजेक्ट अनाउंस
फिल्म - डियर ज़िंदगी
रिलीज़ डेट - 25 नवंबर 2016
डायरेक्टर - गौरी शिंदे
हिट पॉइंट - आलिया - शाहरूख का गुरू - शिष्य बॉन्ड और गौरी शिंदे की इंग्लिश विंग्लिश के बाद वापसी।
फिल्म - रईस
रिलीज़ - 26 जनवरी 2017
डायरेक्टर - राहुल ढोलकिया
हिट पॉइंट - शाहरूख खान का निगेटिव अवतार, शराब माफिया का प्लॉट और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान
फिल्म - द रिंग
रिलीज़ - 2017 के अंत
डायरेक्टर - इम्तियाज़ अली
हिट पॉइंट - तीसरी बार शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा, गाइड रीमेक की अफवाहें
फिल्म - अनाम
रिलीज़ - 2018 क्रिस्मस
डायरेक्टर- आनंद एल राय
हिट पॉइंट - फिल्म का नाम बंधुआ है। फिल्म में शाहरूख खान बौने बने हैं। फिल्म का नाम पहले कैटरीना मेरी जान था
और शायद फिल्म में कैटरीना कैफ हैं!
सलमान खान
2 प्रोजेक्ट अनाउंस
फिल्म - ट्यूबलाइट
रिलीज़ - ईद 2017
डायरेक्टर - कबीर खान
हिट पॉइंट - सलमान खान के साथ चीनी हीरोइन, कबीर खान के साथ सुपरहिट जोड़ी और सलमान खान का किरदार जो कि दिमाग से 'स्पेशल' है!
फिल्म - टाईगर ज़िंदा है
रिलीज़ - क्रिस्मस 2017
डायरेक्टर - अली अब्बास ज़फर
हिट पॉइंट - एक था टाइगर सीक्वल और कैटरीना कैफ के साथ वापसी!


Click it and Unblock the Notifications

















