पहलाज निहलानी के बोल.."स्टार्स को पर्दे पर नहीं पीना चाहिए शराब-सिगरेट"
सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। ज्यादातर वो अपनी बयानों की वजह से कंट्रोवर्सी में रहते हैं और एक बार फिर यही हुआ है। अब निहलानी को सुपरस्टार्स के पर्दे पर शराब या सिगरेट पीने से समस्या है।
["इस फिल्म के लिए पहली और आखिरी पसंद सुनील शेट्टी थे" ]
उनका मानना है कि फिल्म की शुरूआत में बस चेतावनी दे देने से समस्या गका हल नहीं होता है। अगर फिल्म में शराब या सिगरेट पीना अधिक आवश्यक है तो फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलना चाहिए। कुछ दिनों पहले भी लिपस्टिक अंडर माई बुर्का को लेकर पहलाज निहलानी कंट्रोवर्सी में आए थे।

उन्होंने फिल्म को कोई भी सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया था लेकिन जब एकता कपूर जब फिल्म की डिस्ट्रिब्यूटर बनीं तो फिल्म रिलीज हो पाई। उस वक्त पहलाज निहलानी को ये फिल्म लेडी ऑरिएंटेड लगी थी।
अभी कल ही पहलाज निहलानी ने आईफा के आयोजकों को भी मानहानि का नोटिस भेजा है क्योंकि आईफा के एक एक्ट में उन्हें वॉचमैन कहा गया था।अब इसपर आईफा के आयोजक क्या रिएक्शन देता है ये देखने वाली बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications