बाहुबली 2 को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ देगी KGF- सुपरस्टार यश की धमाकेदार कमाई

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 21 दिसंबर को जीरो के साथ देशभर में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉस देखने को मिला है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने अब तक 50 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, भारत भर में फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म कर्नाटक में बाहुबली 2 को भी पीछे करने वाली है।

जी हां, कन्‍नड़ सिनेमा की सबसे महंगी फिल्‍म 'केजीएफ: चैप्‍टर 1' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड्स बना रही है। अब यह फिल्‍म कर्नाटक बॉक्‍स ऑफिस पर सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फिल्‍म बनने जा रही है।

KGF all set to beat Baahubali 2

बाहुबली 2 ने कर्नाटक में 129 करोड़ के लगभग की कुल कमाई की थी। जबकि केजीएफ ने 25 दिनों में ही यहां 121 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अभी भी फिल्म की कमाई जारी है। माना जा रहा है कि पांचवें हफ्ते त‍क यह फिल्‍म बाहुबली 2 को पछाड़ देगी।

बता दें, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 220 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। यह सुपरहिट हो चुकी है। खास बात है कि केजीएफ हिंदी में 2018 की सबसे मुनाफेदार फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। हिंदी में फिल्म ने अब तक 152 प्रतिशत का मुनाफा कमा लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X