Suhana Khan: बेटी सुहाना खान के लिए सुपरस्टार शाहरुख खान ने लिखा भावुक नोट

Suhana Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान जितने अच्छे एक्टर हैं उतने ही अच्छे इंसान और एक पिता और पति भी हैं, इस बात में कोई भी दो राहे नहीं है। अपने काम के साथ साथ अपने परिवार को भी शाहरुख बहुत ही अच्छे से संभालते हैं। अक्सर देखा जाता है अपने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में जब शाहरुख की बेटी सुहाना खान एक नए ब्रैंड के साथ जुड़ी तो एक्टर को काफी अच्छा लगा, और ऐसे में उन्होंने अपने बेटी के प्यारा सा नोट लिखकर सोशल मीडिया पर साझा किया।
गौरतलब है कि, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस इस साल ही अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। लेकिन इससे पहले ही वे एक और प्रोजेक्ट के साथ जुड़ गई हैं।
सुहाना खान अब न्यू यॉर्क के एक बड़े ब्यूटी ब्रैंड को एंडोर्स करती नजर आएंगी। हाल ही में वे इसके लॉन्च इवेंट में नजर आईं, सुहाना को मशहूर मेक-अप ब्रैंड Maybelline ने अपना ब्रैंड एम्बैसेडर बना दिया। 11 अप्रैल को इस इवेंट के दौरान सुहाना ने करियर में पहली बार मीडिया से बात की।
इस दौरान सुहाना खान अपने फैशन सेंस से सभी को इंप्रेस करती नजर आईं। सुहाना रेड कलर के आउटफिट में थीं और काफी डिसेंट लुक में नजर आ रही थीं। खैर बेटी के इस काम को देखकर शाहरुख काफी भावुक और खुश हो गए, इसके चलते उन्होंने सोशल मीडिया पर सुहाना के लिए नोट लिख दिया।
शाहरुख ने लिखा, मेबेललाइन के लिए बधाई बेटा। अच्छे कपड़े पहने... अच्छी बोली... शाबाश और अगर मैं कुछ श्रेय ले सकता हूं, तो वह है अच्छी परवरिश का। लव यू माय लिल लेडी इन रेड। इसके साथ ही शाहरुख खान ने सुहाना की एक वीडियो भी अटैच की है।
जैसे ही शाहरुख खान ने यह वीडियो इस प्यारे नोट के साथ शेयर की, तेजी से वायरल हो गई और फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग तो सुहाना की तारीफ कर रहे हैं परंतु कुछ सुहाना के काम से खुश नहीं हैं तो उनको गलत भी ठहरा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
