सुपरस्टार Shahrukh Khan ने अपने रिटायरमेंट पर दिया बयान, फैंस हुए परेशान

Shahrukh khan: हिंदी सिनेमा जगत के बादशाह मतलब शाहरुख खान इस वक्त अपनी हाल ही में रिलीज पठान के चलते फैंस के दिलों पर और बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं। हर तरफ किंग खान का ही जलवा है, सोशल मीडिया पर भी एक्टर काफी एक्टिंव हैं। सोमवार को शाहरुख खान ने आस्क एसआरके सेशन के दौरान ट्विटर पर कहा कि वो रिटायर नहीं होंगे, बल्कि उन्हें बॉलीवुड से निकाला जाएगा। इस बात से फैंस के मन में अजीबों-गरीब सवाल आ रहे हैं।
गौरतलब है कि शाहरुख खान ने फिल्म पठान से ज़ोरदार वापसी की है और शाहरुख खान को पठान में दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म ऐसी चली कि इसने रोज़ाना ही बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाए। पठान से उन्होंने साबित किया कि अभी भी वो हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं और जनता उन्हें बहुत प्यार करती है। जब जब शाहरुख बड़े पर्दे पर आते हैं तो फैंस उनका दिल खोलकर स्वागत करते हैं।
ऐसे में सोशल मीडिया पर इस वक्त एक्टर अपने फैंस से बात-चीत करते रहते हैं और उनके सवालों के जवाब भी देते रहते हैं। सोमवार को शाहरुख खान ने आस्क एसआरके सेशन के दौरान ट्विटर पर कहा कि वो रिटायर नहीं होंगे, बल्कि उन्हें बॉलीवुड से निकाला जाएगा।
ऐसा एक्टर ने तब कहा जब एक यूज़र ने शाहरुख खान से सवाल किया कि आपके रिटायरमेंट के बाद बॉलीवुड में सबसे बड़ा कौन होगा? हालांकि यूज़र ने शाहरुख खान को बेस्ट भी बताया। इस सवाल पर शाहरुख खान ने मज़ाकिया अंदाज़ में जवाब दिया, "मैं अभिनय से कभी रिटायर नहीं होउंगा। मुझे निकाला जाएगा..और हो सकता है फिर भी मैं और हॉट बनकर वापस आ जाऊं।"
I will never retire from acting…I will have to be fired…and maybe even then I will come back hotter!! https://t.co/YHSQZ3ndub
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) February 20, 2023
यह बात शाहरुख ने बहुत ही शानदार तरीके से कही, शाहरुख के इस जवाब को फैंस ने काफी पसंद किया।इस ट्वीट पर करीब चार हज़ार लाइक्स मिले और करीब 800 रीट्वीट भी किए गए। इससे पहले भी ऐसे कई सारे सवालों के जवाब शाहरुख दे चुके हैं और बहुत ही मजाकिया अंदाज में अपने चाहने वालों को शाहरुख करते रह हैं।


Click it and Unblock the Notifications