Prassthanam Song- रिलीज हुआ संजय दत्त की प्रस्थानम का टाइटल Song- देखिए Video
सुपरस्टार संजय दत्त की फिल्म प्रस्थानम के ट्रेलर हाल ही में लॉच किया गया था और ट्रेलर ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया था। संजय दत्त के फैंस को ट्रेलर इतना पसंद आया कि उन्होने संजय दत्त का वास्तव वाला अवतार भी बता डाला। अब इस फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ है जिसमें संजय दत्त, मनीषा कोईराला और जैकी श्रॉफ नजर आ रहे हैं। प्रस्थानम के टाइटल ट्रैक लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
संजय दत्त के इस गाने को देव नेगी ने गाया है जिनकी आवाज काफी दमदार लग रही है। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें इन तीनों के अलावा चंकी पांडे, अली फजल और अमायरा दस्तूर जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।

मनीषा कोईराला और बाकी सभी शानदार अभिनेता इस फिल्म में नजर आ रहे हैं। मनीषा कोईराला की बात करें तो उन्होने कई फिल्मों में अपने आपको साबित करते दिखाया है।
कुछ समय पहले उनकी फिल्म संजू रिलीज हुई थी जिसमें वो रणबीर कपूर की मां के रोल में नजर आईं थीं। उनके अभिनय को काफी ज्यादा सराहा गया था।
अब प्रस्थानम में भी उनका किरदार कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। फिलहाल फिल्म को लेकर इंतजार है और फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने जा रही है। आप देखिए ये शानदार गाना..


Click it and Unblock the Notifications











