सलमान खान ने महार्षि के हिंदी रीमेक को लेकर कर दिया सबकुछ साफ- जानिए क्या कहा
सुपरस्टार सलमान खान इस समय फिल्म भारत का प्रमोशन कर रहे हैं और लगभग हर टीवी शो में जमकर धमाल कर रहे हैं। इसके अलावा खबर आई थी कि सलमान खान वांटेड के बाद एक बार फिर से महेश बाबू की फिल्म का रीमेक हिंदी में बनाएंगे और इस फिल्म का नाम है महार्षि। जी हैं हम बात कर रहे हैं महेश बाबू की हालिया रिलीज फिल्म की जिसने रिलीज होकर धमाका कर दिया था।
अब इस बारे में सलमान खान का जवाब आया है जो कि आपके हर सवालों को खत्म कर देगा। बता दें कि सलमान खान ने कहा कि उन्होने अभी तक इस फिल्म को देखा तक नहीं हैं और ना ही उनका ऐसा कोई अभी विचार है कि वो फिल्म बनाने जा रहे हैं।

सुपरस्टार सलमान खान ने महेश बाबू की फिल्म के हिंदी रीमेक में सलमान खान ने धमाका किया था और लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी।
फिलहाल भारत की बात करें तो वो काफी ज्यादा चर्चा है और फिल्म के लिए लोगों को काफी ज्यादा इंतजार कर रही है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और दिशा पटानी भी नजर आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications