सलमान खान ने रानू मंडल को नहीं दिया है कोई घर- Fake निकली वायरल न्यूज- जानिए सच्चाई
इस समय आप सोशल मीडिया का कोई भी प्लेटफॉर्म खोलेंगे तो आपको एक महिला तो दिख ही जाएंगी जिनका नाम रानू मंडल है। जी हां ये वही इंटरनेट सेंसेशन हैं जो लता मंगेशकर का एक गाना 'इक प्यार का नगमा है' गाकर फेमस हो गईं और रातों रात स्टार बन गईं। इसके बाद खबर आ रही थी कि सुपरस्टार सलमान खान इनके टैलेंट से काफी प्रभावित हुए और उनको 55 लाख का घर और दबंग में 3 में गाने का ऑफर भी दिया है।
इस खबर ने रातों रात चिंगारी पकड़ ली और लगातार वायरल हो रही है। लेकिन अब पता चला है कि ये खबर सिर्फ एक अफवाह के अलावा और कुछ भी नहीं हैं।

सलमान खान ने ना तो रानू मंडल को कोई घर दिया है और ना ही दबंग 3 में गाने का ऑफर दिया है। इस खबर को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया ने खुलासा करते हुए लिखा है कि ये सिर्फ एक अफवाह है।


Click it and Unblock the Notifications











