पिता बनने के एक महीने बाद ही काम पर लौटे सुपरस्टार, जल्द शुरु करेंगे फिल्म की शूटिंग

Ram charan returned to work: साउथ सुपरस्टार राम चरण लगभग एक महीने पहले ही नए नए पिता बने हैं, और पिता बनने के कुछ वक्त बाद ही अभिनेता राम चरण अपने काम पर वापस लौट आए हैं। जल्द ही अपनी नई फिल्म 'गेम चेंजर' की शूटिंग शुरु करेंगे।
राम चरण बने पिता-
इस बात से कोई भी अंजान नहीं है कि, साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना हाल ही में एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। दोनों ने 20 जून को अपनी पहली बेटी क्लिन कारा कोनिडेला का स्वागत किया, तब से राम चरण छुट्टी पर हैं और पत्नी उपासना और बच्ची के साथ क्वालिटी फैमिली टाइम बिता रहे हैं।
10 दिनों के बाद कपल ने बच्ची के नामकरण समारोह की भी मेजबानी की और उसकी क्लिन कारा कोनिडेला की घोषणा की, जिसका अर्थ दिव्य और पवित्रता है। राम चरण और उपासना जुबली में चिरंजीवी के घर में वापस चले गए हैं, क्योंकि वे चाहते हैं कि उनकी बेटी अपने दादा-दादी की गर्मजोशी के साथ बड़ी हो।
राम चरण की नई फिल्म-
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम चरण अपनी आने वाली फिल्म 'गेम चेंजर' की शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं। वह 11 जुलाई से हैदराबाद में फिल्म का नया एक्शन शेड्यूल शुरू करेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि इस शेड्यूल में प्रमुख एक्शन सीक्वेंस शूट किए जाएंगे।
अभिनेता कथित तौर पर पितृत्व अवकाश समाप्त कर देंगे और अगले सप्ताह सेट पर लौट आएंगे। वह फिल्म पूरी होने तक शूटिंग जारी रखेंगे। अपने बच्चे का स्वागत करने से पहले मई में उन्होंने 'गेम चेंजर' का क्लाइमेक्स शेड्यूल पूरा किया।
निर्देशक ने फिल्म के सबसे महत्वपूर्ण और रोमांचक क्लाइमेक्स की घोषणा की। अनुमान है कि फिल्म 2023 के अंत या 2024 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राम चरण की फिल्म को लेकर फैंस तो हमेशा ही बेसब्री से इंताजर करते हैं।
वहीं अगर हम फिल्म की कहानी की बात करें तो 'गेम चेंजर' समकालीन राजनीति की पृष्ठभूमि पर आधारित एक एक्शन ड्रामा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता एक आईएएस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे। कियारा आडवाणी फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं और एस थमन संगीतकार हैं।


Click it and Unblock the Notifications