ये कैसा दिवानापन..फिल्म 'लिंगा' बना फैन के मौत की वजह
फिल्म के सुपरस्टार्स और फैन का भी रिश्ता अजीब होता है। फैन दिलों जान से सितारों की दिवानगी में पागल रहता है, लेकिन एक्टर्स को इस बात की भनक नहीं पड़ती है। और जब बात दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत की हो तो फिर दिवानगी की हद भी छोटी लगने लगती है। कुछ दिनों पहले एक फैन का ऐसा ही पागलपन देखने को मिला।

रजनीकांत की फिल्म लिंगा रिलीज हो चुकी है। फिल्म सिनेमाघरों में अच्छी चल रही है और बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई भी कर रही है। इस फिल्म को लेकर रजनीकांत के चाहने वालों में गजब का नशा देखा गया है। लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लिहाजा, इसी इंतजार को खत्म करने के लिए रजनीकांत के एक फैन ने लिंगा देखने के लिए अपने जान की बाजी लगा दी।
रजनीकांत के इस 56 वर्षीय फैन को किडनी की परेशानी थी और इसे हॉस्पिटल में देखभाल के लिए रखा गया था। लेकिन लिंगा देखने का नशा इस फैन के दिमाग से निकल नहीं पा रहा था। लिहाजा, जब दिन में संभव नहीं हो पाया तो इसने नाइट शो की टिकट बुक कराई और छुप छुपा के हॉस्पिटल से निकलकर फिल्म देखने सिनेमाघर पहुंच गया।
जब फिल्म खत्म हुई तो पता चला कि वहां बैठे बैठे ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पूरे मामले की जांच की और फिर सारी जानकारी सामने आई है। बहरहाल, हम तो इतना ही कहना चाहेंगे कि फिल्मों को लेकर दिवानगी सही है, लेकिन ऐसा भी क्या नशा जो अापकी जान ले ले।


Click it and Unblock the Notifications











