प्रभास ने आदिपुरुष के लिए चार्ज किए 150 करोड़? एक झटके में पीछे छूट गए खान सुपरस्टार्स!
सुपरस्टार प्रभास इस वक्त अपने दमदार प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों में है। इसके अलावा खबरें आ रहीं हैं कि वो आदिपुरुष के लिए काफी मोटी फीस वसूल रहे हैं। सुपरस्टार अपनी आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर चर्चा में हैं। खबरें आ रही हैं कि प्रभास ने इस फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। इस फीस के बात को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है। ये भी दावा किया गया है कि प्रभास ने इस फीस के साथ खान सुपरस्टार्स और अक्षय कुमार से काफी आगे निकल गए हैं।
ईटाइम्स के मुताबिक सलमान खान को 'सुल्तान' और 'टाइगर ज़िंदा है' के लिए मिलने वाली फीस और अक्षय कुमार ने 'बेल बॉटम' के लिए जो फीस चार्ज की है, उससे प्रभास की फीस काफी अधिक है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रभास पर इस वक्त कई प्रोड्यूसर्स इसलिए पैसा लगा रहे हैं क्योंकि उनकी फैन फॉलोविंग और स्टारडम पर उनको भरोसा है।

हर प्रोजेक्ट के लिए काफी समय देते हैं
इसका एक कारण ये भी है कि प्रभास अपने हर प्रोजेक्ट के लिए काफी समय देते हैं और इसकी शुरुआत एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली से हुई थी। प्रभास ने 'बाहुबली' के लिए पांच साल का समय दिया था और ये फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ्रैंचाइज़ी के रूप में उभरकर सामने आई थी।

आदिपुरुष को लेकर काफी बिजी हैं
यही कारण थी कि उनको साहो मिली थी। इस प्रभास अपनी फिल्म आदिपुरुष को लेकर काफी बिजी हैं और लगातार इसको लेकर खबरें आती रहती हैं। इस फिल्म मे सैफ अली खान और कृति सैनन के साथ नजर आने वाले हैं।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर आदिपुरुष के अलावा फिल्म राधे श्याम का हिस्सा हैं जिसमें वो पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते दिखेंगे। प्रभास की आदिपुरुष में सैफ अली खान के किरदार को लेकर सभी इंतजार में हैं क्योंकि वो एक बार फिर से निगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं।

सैफ अली खान
गौरतलब है कि सैफ अली खान ने फिल्म तान्हाजी में काफी शानदार अभिनय किया था। ऐसा कहा जाता है कि इसी फिल्म के कारण सैफ को आदिपुरुष ऑफर हुई थी।

ये जोड़ी धमाकेदार होने वाली है
इस फिल्म में वो रावण के किरदार में नजर आने वाले हैँ। प्रभास के साथ पहली बार किसी फिल्म में सैफ अली खान काम करेंगे और ये जोड़ी धमाकेदार होने वाली है।

बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं
प्रभास राम के किरदार में तो कृति सैनन सीता के किरदार में लोगों का दिल जीतने के लिए आने वाले हैं। प्रभास बाहुबली के बाद एक बार फिर से इतने बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं।


Click it and Unblock the Notifications