..................... superstar nagarjuna spotted at shooting location with director ram gopal varma - Hindi Filmibeat

सुपरस्टार नागार्जुन के साथ चौथी फिल्म बनाएंगे राम गोपाल वर्मा, सेट से VIRAL हुई फोटो

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो नागार्जुन का नाम काफी बड़ा माना जाता है। वो एक सुपरस्टार है और इतने सालो बाद भी लोगों को उनको फिल्मों में देखना पसंद है। नागार्जुन एक ऐसे सुपरस्टार है जिनकी फैन फॉलोविंग साउथ के बराबर ही नॉर्थ में भी है। लोगों के दिलों पर राज करने वाले नागार्जुन जल्द ही आपको एक और फिल्म में नजर आने वाले है।

नागार्जुन उन अभिनेताओं में से है जिनके आगे उम्र कभी कोई बाधा नहीं बनी है। जैसे वो तीस साल पहले लगते थे आज भी वैसे ही है। समय काफी बदला है और साउथ के सिनेमा में एक से बढ़कर एक कलाकारों ने जगह ले ली है। आपको बता दें कि हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री के जाने माने निर्देशक राम गोपाल वर्मा के साथ नागार्जुन एक बार फिर से काम करने जा रहे है।

nagarjuna, ram gopal varma, नागार्जुन, राम गोपाल वर्मा

आपको बता दें कि एक फोटो वायरल हो रही है और उसमें शूंटिंग साइट पर नागार्जुन राम गोपाल वर्मा के साथ दिखाई दे रहे है। अगर ये फिल्म बनती है तो ये चौथी बार होगा जब साउथ के इस सुपरस्टार की जोड़ी राम गोपाल वर्मा के साथ नजर आएगी।

राम गोपाल वर्मा अक्सर नागार्जुन की तारीफ करते रहते है और बीते दिनों रामू ने ये भी बयान दिया था कि नागार्जुन की वजह से ही वो पहली फिल्म बना पाए थे जिसका नाम शिवा था। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद भी किया था।

इस फिल्म के बारे में सोशल मीडिया पर नागार्जुन ने भी अपने मन की बताते हुए लिखा था कि हां ये सच है कि फिल्म शिवा मैने 30 साल पहले की थी और उस फिल्म से मेरी करियर बदला और फिल्म ने मुझे काफी कुछ दिया था। नागार्जुन कहते है कि एक बार फिर से रामू के साथ काम करने जा रहा हूं और इस फिल्म से भी मुझे उसी तरह की उम्मीद है।

इस फोटो में नागार्जुन को देखकर आप भी कहेगे कि नागार्जुन और भी स्मार्ट होते जा रहे है और उनपर उम्र का कोई भी असर नही है ये साफ नजर आ रहा है। नागार्जुन एक ऐसे सुपरस्टार है जिन्होने बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम किया है।

जिसमे से अमिताभ बच्चन के साथ आई फिल्म खुदा गवाह में उनकी एक्टिंग लाजवाब थी और लोगों को नागार्जुन काफी पसंद आए थे। नागार्जुन ने 1986 में आई मे आई तेलगू फिल्म विक्रम से अपने करियर की शुरुआत की थी और उसके बाद पीछे मुड़कर नही देखा और एक से बड़ी एक हिट फिल्में दी। 1988 में आई नागार्जुन की एक फिल्म आखारी पोरातम ने खूब धमाल मचाया था और वो लोगों के दिलों पर राज करने लगे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X