Aamir Khan: जब बॉलीवुड सुपरस्टार ने लिया अंडरवर्ल्ड से पंगा, तो जान में मारने की मिली थी धमकी!

Aamir Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान हमेशा ही अपने बातों से, अपनी फिल्मों से, अपनी एक्टिंग और अपने अंदाज से खबरों में बने रहते हैं। लेकिन आमिर हमेशा ही खुद को बॉलीवुड की पार्टीज और अवॉर्डेस नाइट से दूर रखते हैं। हमेशा ही शांत रहने वाले आमिर किसी से नहीं डरते हैं, हाल ही में प्रोड्यूसर महावीर जैन ने बताया कि 90 के दशक में एक समय ऐसा था, जब आमिर खान ने अंडरवर्ल्ड से पंगा ले लिया था। अपनी लाइफ को रिस्क पर उन्होंने रखा, लेकिन वह अपने उसूलों के खिलाफ नहीं गए।
आमिर खान को लेकर महावीर जैन का खुलासा-
महावीर जैन ने हाल ही में आमिर खान से जुड़े एक ऐसे किस्से के बारे में बताया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत करते हुए उन्होंने महावीर जैन ने कहा, 90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री पर पूरी तरह से अंडरवर्ल्ड का राज था।
सभी स्टार्स को अंडरवर्ल्ड द्वारा ऑर्गेनाइज की गई पार्टियों के इनविटेशन को स्वीकार करना और उन पार्टीज में शामिल होना पड़ता था। लेकिन आमिर खान ने अपनी जिंदगी को जोखिम में डालकर और उन्होंने उनकी पार्टी के निमंत्रण को स्वीकार नहीं किया।
महावीर जैन ने ये भी बताया कि आमिर खान अपने सिद्धांतों के बहुत पक्के हैं। महावीर जैन ने आमिर खान की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा, आमिर खान ने लगभग तीन साल तक किसी भी ब्रांड के लिए इंडोर्स नहीं किया, जिनका वह प्रचार करते थे।
ऐसा इसलिए था, क्योंकि उन्हें लगता था कि 'सत्यमेव जयते' एक सीरियस शो हैं और अगर वह कोई एड करते हैं, तो वह उनके शो की गंभीरता को कम कर देगा। इसलिए उनके पास जिस भी एड के ऑफर्स आए, उसे उन्होंने रिफ्यूज कर दिया।
महावीर जैन ने आमिर खान को एक बहुत ही अच्छा इंसान बताया, लेकिन साथ ही ये भी कहा कि उन्हें बहुत ज्यादा गलत समझा जाता है, कभी-कभी सोशल मीडिया और असलियत एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है और जो आमिर भाई को जानते हैं, वो भी यही बोलेंगे, जो मैं बोल रहा हूं।
आमिर खान का वर्कफ्रंट-
आमिर खान अब कम ही फिल्मों में नजर आते हैं और शायद वक्त खराब है आमिर की फिल्में फ्लॉप हो रही हैं लेकिन हमेशा ऐसा नहीं था, क्योंकि आमिर बॉलीवुड के सुपरस्टार में से एक हैं। गौरतलब है कि, साल 2018 में ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की रिलीज के चार साल बाद आमिर खान स्क्रीन पर लाल सिंह चड्ढा के साथ लौटे थे।


Click it and Unblock the Notifications












