फिर शुरु हुई लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग, करीना कपूर खान के साथ नजर आए आमिर खान!
सुपरस्टार आमिर खान को लेकर मशहूर है कि वो किसी भी फिल्म को काफी शिद्दत से करते हैं और इस वक्त वो फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर बिजी चल रहे हैं। बता दें कि इस वक्त आमिर खान को लेकर खबर आ रही है कि फिर से उन्होने लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग शुरु कर दी है। हाल ही में आमिर खान और करीना कपूर खान मुंबई में स्पॉट किए गए हैँ। इस तस्वीर में आमिर और करीना एक साथ नजर आ रहे हैं।
बता दें कि आमिर खान को इस फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी थी क्योंकि करीना कपूर खान प्रेगनेंट थीँ। उनकी डिलिवरी के कुछ महीनों के बाद अब फिर से शूटिंग शुरु हो रही है।

करीना कपूर खान और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो काफी समय से ये चर्चा में हैं और आमिर खान एक शानदार किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके पहले इस तरह के किरदार में आमिर खान को कभी नहीं देखा गया है।
फिलहाल लाल सिंह चड्ढा के अलावा उनके दिमाग में और कुछ नहीं है। आखिरी बार वो ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आए थे लेकिन फिल्म चली नहीं थी। यही कारण है कि फिल्म को लेकर वो किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।
करीना कपूर खान और आमिर खान इसके पहले भी कुछ शानदार फिल्मों का हिस्सा बन चुके हैं और उन दोनों को साथ में काफी पसंद किया जाता रहा है। आमिर खान हाल ही में अपने पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में आए थे और उनका तलाक हुआ था। लाल सिंह चड्ढा कब रिलीज होती है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications