‘मालेगांव का सुपरमैन’

गोवा में चल रहे 40वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में हाल ही में इस फिल्म का प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन के दौरान मौजूद रहे फिल्म के निर्माता राकेश सभरवाल ने कहा, "मैं आपसे कह रहा हूं कि यह एक अच्छी फिल्म है। मुझे यकीन है कि यदि इसका सही ढंग से प्रदर्शन और प्रचार-प्रसार हो सका तो यह बड़े बजट की फिल्म 'स्लमडॉग मिलिनेयर" से भी बेहतर व्यवसाय करेगी।"
'मालेगांव का सुपरमैन" (एमकेएस) फिल्म का अमेरिका, पाकिस्तान और चीन के फिल्म समारोहों में प्रदर्शन हो चुका है। दिल्ली में आयोजित 11वें 'ओशियन सिनेफैन फिल्म फेस्टिवल" में भी यह फिल्म दिखाई गई थी। सभरवाल कहते हैं, "ओशियन में एमकेएस के चार प्रदर्शन हुए थे। वहां स्कूली बच्चों के लिए इसका एक विशेष प्रदर्शन भी हुआ था।" उन्होंने कहा, "यह बोहरा ब्रॉस का निर्माण है और बिटु मोशन पिक्चर्स बैनर को इसके लिए अब तक 14 पुरस्कार मिल चुके हैं और आगे भी फिल्म अच्छा करेगी।"
सभरवाल कहते हैं कि हम फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें अमेरिकी व कनाडाई फिल्म समारोह में इस फिल्म के प्रदर्शन का आमंत्रण मिला है। सभरवाल ने कहा, "यह एक ऐसे शर्मीले लड़के की कहानी है जिसे अचानक सुपरमैन की शक्तियां मिल जाती हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











