'कमबख्त इश्क' में सुपरमैन व एक्‍शन किंग
निर्देशक साजिद नाडियावाला की फिल्म्ा 'कमबख्त इश्क' में सुपरमैन और एक्शन किंग एक साथ नजर आने वाले है। साजिद ने इस फिल्म्ा में हालीवुड कलाकार बैंड्रन रूथ को लेने की घोषणा की है।
इससे पहले हालीवुड कलाकार सिल्वेस्टर स्टालोन और डेनिस रिचर्डस भी इस फिल्म में शामिल हो चुके हैं। बैंड्रन रूथ हॉलीवुड में सुपरमैन की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं।
सुपरमैन बैंड्रन रूथ ने अभी हाल में ही बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार के साथ एक खतरनाक स्टंट दृश्य की शूटिंग संपन्न की है।
सूत्रों के अनुसार इसे फिल्म का सबसे महत्वपूर्ण दृश्य माना जा रहा है और भारतीय एक्शन किंग अक्षय कुमार के खतरनाक स्टंट दृश्यों को देखकर बैंड्रन काफी प्रभावित हुए।
दोनों अभिनेताओं ने एक दूसरे का साथ काफी पसंद किया और फिटनेस और मार्शल आर्ट के अपने अनुभवों को एक-दूसरे के साथ बांटा।
अक्षय के साथ 'कमबख्त इश्क' की शूटिंग के दौरान बै्रंडन काफी खुश थे। यह फिल्म के बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय होने की उम्मीद है। क्योंकि इस फिल्म में उनको सुपरमैन के साथ एक्शन किंग अक्षय कुमार के एक्शन देखने को मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications