विजय देवरकोंडा के सुपरहॉट पोस्टर ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, 24 घंटे लगातार ट्रेंड करने वाला बना पहला पोस्टर
सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की आगामी स्पोर्ट्स एक्शन पैन-इंडिया फिल्म 'लाइगर' के नए पोस्टर ने देश भर में सभी को उत्साहित कर दिया है। जब से पोस्टर रिलीज हुआ है, तब से हर कोई उसी से जुड़ी चर्चा कर रहे हैं। पोस्टर की लोकप्रियता ने पहले ही नए रिकॉर्ड स्थापित करने शुरू कर दिए हैं, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण रिलीज के बाद उसका ट्विटर पर 24 घंटे तक ट्रेंड होना है।
Recommended Video
बहुत ही कम समय में, पोस्टर ने इंटरनेट पर विशेष रूप से देश की फीमेल फैन्स के बीच, मशहूर हस्तियों से लेकर दर्शकों और प्रशंसकों तक, इंटरनेट पर धूम मचा दी है।

#SexiestPosterEver से लेकर #DreamManVijay तक #HottestManAlive और #FavPosterBoy भी अपने नाम के साथ विजय के पोस्टर के लिए शनिवार को सुबह 10:30 बजे से रविवार को सुबह 11 बजे के बाद भारत के टॉप ट्रेंड्स में शामिल हुए हैं।
सिर्फ एक पोस्टर द्वारा इस तरह का प्रभाव सामान्य नहीं है और यही कारण है जो अभिनेता को जल्द ही भारत में सबसे पॉपुलर होने का वादा करता है। उनकी लोकप्रियता पहले से ही भारत के किसी एक क्षेत्र से परे है, इससे पहले ही उनकी पहली पैन इंडिया फिल्म देश के वास्तविक जीवन 'क्रॉसब्रीड' की तरह हमारे दरवाजे पर आ गई है।
सामंथा प्रभु से लेकर जान्हवी कपूर, सारा अली खान, रश्मिका मंदाना, अनुष्का शेट्टी, पूजा हेगड़े और अनन्या पांडे तक, भारतीय सिनेमा के अलग अलग इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस ने इस पोस्टर की तरीफ की। इसने एक और रिकॉर्ड बनाया जब यह 1 मिलियन लाइक्स तक पहुंचने वाला सबसे तेज भारतीय फिल्म पोस्टर बन गया, जो पोस्टर ने केवल 4 घंटों में किया।
अभिनेता 25 अगस्त, 2022 से 'लाइगर' के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने आ रहें है।


Click it and Unblock the Notifications