Pics: शाहरूख ने तो दम तोड़ा लेकिन दर्शकों ने दिल जोड़ा
शाहरूख खान.. हिंदी सिनेमा का वो नाम है जिसने अपने दम पर कामयाबी की दास्तां लिखी है और बॉलीवुड में बादशाहत कायम की है। अपने कुछ कठिन फैसलों की वजह से आज शाहरूख खान किंग खान है। उनकी फिल्मों में निभाये गये कुछ किरदार ऐसे हैं जो भारतीय सिनेमा के अमर चरित्र बन चुके हैं। मतलब यह है कि शाहरूख ने उन किरदारों में अपने सटीक अभिनय से ऐसे रंग भरे हैं जिन्हें कि कोई दूसरा नहीं कर सकता है।
हम अमर चरित्र इसलिए कह रहे क्योंकि उन फिल्मों में किंग खान को पर्दे पर मरना पड़ा लेकिन उनकी मौत भी दर्शकों के दिलों में जगह बना गयी। बाजीगर, अंजाम, डर ऐसी फिल्में हैं जिसमें किंग खान ने निगेटिव किरदार निभाये और इस वजह से पर्दे पर उन्होंने दम तोड़ा लेकिन दर्शकों ने उनसे दिल जोड़ लिया।
आज शाहरूख खान को फिल्मों में आये 22 सालहो चुके हैं। आज भी उनके अभिनय में वो कशिश है जो कि आज से 22 साल पहले आयी उनकी पहली फिलम दीवाना में थी। आज भी वो जब मुस्कुराते हैं तो कम उम्र की लड़कियों का दिल भी डोल जाता है। उम्र ने भले ही शाहरूख की लाइफ का इजाफा किया है लेकिन उनके प्रति दीवानगी लोगों का कम होने का नाम नहीं ले रही है।
आईये डालते हैं एक नजर शाहरूख खान की उन फिल्मों पर जिसमें उन्हें मरना पड़ा लेकिन फिर भी लोगों के दिल के राजा बन गये।


Click it and Unblock the Notifications