एक खुली किताब की तरह हैं शाहरूख खान: श्रेयस तलपड़े
शाहरूख की तारीफ करते हुए श्रेयस ने कहा कि ओम शांति ओम' की शूटिंग के दौरान मैंने शाहरुख का जितना काम देखा उससे अब तक प्रभावित हूं। मेरे लिए वह एक किताब की तरह हैं।
किसी फिल्म के सिर्फ निर्माण में ही नहीं बल्कि फिल्म के प्रचार, और बिक्री के क्षेत्र में भी उनके काम ने मुझे प्रभावित किया है। मैं केवल सिर्फ एक अभिनेता के तौर पर नहीं, बल्कि एक निर्माता के तौर पर भी मैं उनसे बेहद प्रभावित हूं।"
श्रेयस ने अपनी यह बात 'पोस्टर बॉयज' के लांचिग के वक्त कही।'पोस्टर बॉयज' श्रेयस की दूसरी मराठी फिल्म है। इससे पहले वह 'सनाई छौगाडे' बना चुके हैं और आने वाली एक और मराठी फिल्म 'बाजी' में काम कर रहे हैं, जिसमें वह एक सुपरहीरो की भूमिका में दिखाई देंगे। श्रेयस 'इकबाल', 'वेलकम टू सज्जनपुर', 'गोलमाल 3' और 'हाउसफुल 2' जैसी सफलतम हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
