लोक सभा चुनाव 2019 लड़ने को लेकर संजय दत्त ने खोला राज- ले लिया चौंकाने वाला फैसला
सुपरस्टार संजय दत्त इस समय कई फिल्मों को लेकर बिजी हैं और उनके नाम को लेकर लगातार ये खबरें आ रहीं थीं कि वो इस बार के लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहें हैं। इसके बाद संजय दत्त कि बयान का लोगों को काफी बेसब्री से इंतजार था। अब संजय दत्त ने ट्वीट करते हुए इस बारे में खुलासा कर दिया है और अब सच्चाई सबके सामने है। गौरतलब है कि संजय दत्त ने ट्वीट करते हुए लिखा है- 'मेरे लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरें गलत हैं।
मैं मेरे देश के साथ खड़ा हूं और मेरी बहन प्रिया दत्त का पूरा समर्थन करता हूं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वह आगे आए और जाकर मतदान करें।' इसका मतलब ये है कि संजय दत्त को लेकर जो भी खबरें आ रहीं थीं वो सिर्फ कोरी अफवाह साबित हुई हैं।

संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इस समय कलंक को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर उनका लुक वायरल हुआ था जो कि काफी शानदार है। संजय दत्त उन अभिनेताओं में से हैं जिनका पूरा जीवन काफी विवादों से भरा रहा है।
उनके पिता सुनील दत्त एक अभिनेता होने के साथ साथ काफी अच्छे नेता भी थे। संजय दत्त पहले एक्टर नहीं हैं जिनको लेकर चुनाव लड़ने की खबरें आईं हैं...


Click it and Unblock the Notifications