अमिताभ की प्रति दीवानगी: मां-बेटी की धमकी, अगर बिग बी अपने घर नहीं ले गए तो कर लूंगी सुसाइड

मैनेजर ने पुलिस को बताया कि सदिग्ध महिला एक नाबालिग लड़की के साथ पिछले एक सप्ताह से अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' के बाहर देखी जा रही है। मैनेजर ने पुलिस को बताया कि दोनो बंगले के बाहर छिपरक अमिताभ बच्चन के बाहर निकलने का इंतजार करती हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और फौरन महिला और नाबालिग लड़की को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि महिला और उसकी बेटी दोनों अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन हैं।
दोनों अमिताभ बच्चन के घर में रूकने के इरादे से मुंबई आई थी। पूछताछ के दौरान 39 वर्षीय महिला ने बताया कि वह अमिताभ बच्चन से मिलने के लिए अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ दिल्ली से मुंबई आई थी। मां-बेटी अमिताभ बच्चन के घर में रूकना चाहती थी ताकि हर रोज उन्हें देख सके। स्थिति उस वक्त और नाटकीय हो गई जब पुलिस वालों ने मां-बेटी से दिल्ली लौटने को कहा तो उन्होंने सुसाइड करने की धमकी दी। महिला ने पुलिस से कहा कि अगर हमारी जान बचानी है तो अमिताभ बच्चन अपने घर के पास हमारे रूकने की व्यवस्था करें ताकि वे हम हर रोज उन्हें देख सकें।
या फिर अमिताभ बच्चन अपने घर में नौकरानी के रूप में रख लें और उन्हें अपने बंगले में अपने साथ रहने दें। पुलिस लगातार उन्हें समझाती रही कि वह अपने परिवार के पास दिल्ली चली जाएं लेकिन उसने एक नहीं सुनी। इसके बाद पुलिस वालों ने महिला को अमिताभ बच्चन के नाम एक पत्र लिखने को कहा। पुलिस ने महिला से वादा किया कि वे यह पत्र अमिताभ बच्चन तक पहुंचा देंगे। इसके बाद महिला जुहू से जाने के लिए तैयार हुई। मां-बेटी दादर के महिला हॉस्टर में रूकी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











