सोनम की खूबसूरत के साथ रेखा की सुपर नानी
सोनम कपूर, रेखा की सुपरहिट फिल्म खूबसूरत की रीमेक फिल्म खूबसूरत में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस शुक्रवार को खूबसूरत फिल्म रिलीज हो रही है और सबसे खास बात ये है कि खूबसूरत के साथ ही रेखा की ही फिल्म सुपर नानी का ट्रेलर भी रिलीज किया जा रहा है। यानी कि खूबसूरत फिल्म देखते समय काफी समय से अटकी हुई रेखा की फिल्म सुपर नानी का ट्रेलर भी लोगों को देखने को मिलेगा।
सुपरनानी फिल्म दीवाली पर यानी 24 अक्टूबर को रिलीज होगी और फिल्म का पहला ट्रेलर सोनम कपूर व फवाद खान की फिल्म खूबसूरत के साथ ही रिलीज होगा। सुपर नानी फिल्म सालों से अटकी हुई है क्योंकि फिल्म को रिलीज करने के लिए टीम पूरी तरह से तैयार नहीं थी। लेकिन आखिरकार वो दिन आ गया जब रेखा की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म रिलीज होगी।
ये एक को इंसिडेंस है कि रेखा की 1980 में रिलीज हुई हिट फिल्म खूबसूरत की रीमेक फिल्म खूबसूरत इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है और रेखा की ही इस समय की फिल्म सुपर नानी की रिलजी डेट भी इसी समय फिक्स हुई। सुपरनानी फिल्म में रेखा के साथ ही शरमन जोषी, श्वेता कुमार, अनुपम खेर और रंधीर कपूर भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।
जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि सुपर नानी फिल्म एक औरत की पूरी जिंदगी के घेरे को दर्शाएगी। सुपर नानी फिल्म की कहानी का सार यही है कि एक औरत की ताकत उसके अंदर ही होती है। उसे कभी भी किसी पर निर्भर होने की जरुरत नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications












