देखें फिल्म 'सुपर नानी' का ट्रेलर, रेखा का ग्लैमरस लुक देखते रह जाएंगे आप
मुंबई। करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन, बेहद खूबसूरत और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रेखा के चाहने वालों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। रेखा एक बार फिर अपनी खूबसूरती से दर्शकों के दिलों पर छा जाने वाली हैं। जी हां रेखा की फिल्म 'सुपर नानी' 24 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म सुपर नानी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म को इंद्र कुमार और अशोक ठकेरिया ने प्रोड्यूस किया है।

इंद्र कुमार ने इसे डायरेक्ट भी किया है। फिल्म में रेखा के साथ शरमन जोशी, श्वेता कुमार, अनुपम खेर और ऱणधीर कपूर नजर आ रहे हैं। फिल्म में रेखा को सीधी-सादी घरेलू औरत भारती भाटिया के रोल में दिखाया गया है। वह, अपने घरवालों की ज्यादती की वजह से अपना गेटअप बदल लेती है और आधुनिक बन जाती है।
रेखा किसी भी मायने में नानी तो नहीं ही लग रही हैं। मजेदार यह कि फिल्म के एक सीन में अमिताभ बच्चन का भी जिक्र आ रहा है। फिल्म में फैमिली वैल्यू और कॉमेडी का मजेदार छौंक है। फिल्म संदेश देती है कि औरतों के अंदर ही असली ताकत छिपी हुई है बस जरूरत है तो उसे खोज निकालने की। देखें फिल्म 'सुपर नानी' का ट्रेलर:
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/OsKjNc20UhQ?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications











