शोले का गब्बर सिंह अब 3डी पर

इसमें उन्होंने पहली शुरुआत 1975 में बनी शोले से की है। इस फिल्म को 3 डी में बदलने की पूरी कोशिश की जा रही है। फिल्ममेकर केतन मेहता के माया डिजिटल में इसका काम शुरू भी हो चुका है। सुभाष घई का इस बारे में कहना है कि यह खबर बिल्कुल सही है और दर्शक निश्चित तौर पर शोले को उस रूप में पसंद करेंगे। लेकिन फिल्म के निर्देशक इस बारे में कहते हैं कि उन्हें अब तक इसकी कोई जानकारी नहीं दी गयी है।
सुभाष घई का कहना है कि फिल्म के प्रोडयूसर को इसकी जानकारी दी गयी है। और इसके टेस्ट शो लोगों को बहुत पसंद भी आया है। गौरतलब है कि अभी भी यह फिल्म कई सिनेमा थियेटरों में दिखाई जा रही है। सुभाष का मानना है कि फिल्म का इंपैक्ट अब तक कम नहीं हुआ है और दर्शक शोले को हर रूप में पसंद करेगा। गौरतलब है कि इस फिल्म के अब तक कई बार हास्य रीमेक बनाये जा चुके हैं।
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन अपनी उसी पुरानी गाड़ी में 3 डी के रूप में नजर आयेंगे और हेमा टांगा ड्राइवर के रूप में दर्शकों के सामने होगी। गौरतलब है कि इसी फिल्म से गब्बर सिंह नामक डाकू का रूप लोगों के सामने आया था। और वह ऐतिहासिक रूप से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गया था। मुक्ता आर्ट फिलवक्त इस पर लगातार माया डिजिटल के साथ काम कर रहा है। अब देखना यह है कि दर्शकों को शोले का यह 3डी रूप कितना पसंद आता है।


Click it and Unblock the Notifications











