2.5 साल बाद होगा ऋतिक रोशन का कमबैक - टिकेंगे या बिकेंगे?

ऋतिक रोशन पूरे 2.5 साल बाद परदे पर लौटने जा रहे हैं सुपर 30 के साथ। हाल ही में ऋतिक रोशन ने आखिरकार अपनी फिल्म सुपर 30 की रिलीज़ डेट का एलान कर दिया है। फिल्म 26 जुलाई, 2019 को रिलीज़ रहो ही। ऋतिक की आखिरी फिल्म काबिल, 2017 जनवरी में रिलीज़ हुई थी। और अब ऋतिक पूरे ढाई साल बाद परदे पर लौटेंगे।

ऐसे में देखना होगा कि ऋतिक रोशन, बॉक्स ऑफिस और दर्शकों की उम्मीदों पर टिकेंगे या फिर बिक जाएंगे। खबर थी कि पहले ये फिल्म, कंगना रनौत की मणिकर्णिका के साथ 25 जनवरी को क्लैश करेगी क्योंकि ऋतिक ने काफी समय पहले ये डेट बुक कर ली थी।

hrithik-roshan-announces-super-30-releaase-date

लेकिन फिर ऋतिक रोशन की फिल्म विकास बहल के यौन उत्पीड़न केस के चक्कर में फंस गई और फिल्म का काम धीमा पड़ गया। अब विकास ही इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं और आखिरकार, फिल्म जुलाई में रिलीज़ के लिए तैयार हो जाएगी। फिल्म बिहार के आईआईटी गुरू आनंद कुमार पर बन रही एक बायोपिक है।

आनंद कुमार की सुपर 30 कोचिंग बिहार में काफी फेमस है। आनंद हर साल 30 मेधावी बच्चों का चयन करते हैं जो कोचिंग की सहूलियत नहीं पा सकते हैं और उन बच्चों को खुद आईआईटी की कोचिंग देते हैं। इनमें से ज़्यादातर बच्चे आईआईटी की परीक्षा पास कर लेते हैं।

आनंद कुमार को बिहार में काफी सम्मान और इज़्जत मिलती है। हालांकि हाल ही में उनकी कोचिंग पर धांधली और धोखाधड़ी का भी आरोप लगा था। लेकिन बाद में मामला ठंडा पड़ गया। देखिए भारत की शिक्षा व्यवस्था पर बनी कुछ खास फिल्में -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X