सुपर 30 ट्रेलर रिव्यू - दर्शकों ने देखा बिहारी ऋतिक रोशन और कहा - ना हो पाएगा!

By Staff

Recommended Video

Super 30 Trailer: Hrithik Roshan fans REACT on trailer; Check Out | FilmiBeat

ऋतिक रोशन का सुपर 30 ट्रेलर रिलीज़ हुआ है और फैन्स ने ट्विटर पर फिल्म के बारे में बात कर के ट्वीट्स की बौछार लगा दी है। सुपर 30 ट्रेलर और आनंद कुमार, दोनों ही फिल्हाल ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। लेकिन फैन्स का रिएक्शन देखकर ऋतिक रोशन को ज़्यादा अच्छा नहीं लगने वाला है।

2 मिनट से ऊपर के इस ट्रेलर में ऋतिक रोशन को निगेटिव रिएक्शन ज़्यादा मिल रहे हैं। लोगों को उनके लहज़े से लेकर मेकअप तक हर एक चीज़ से दिक्कत है। फैन्स ने उन्हें इस फिल्म में सिरे से खारिज कर दिया है। हालांकि बात यहीं नहीं खत्म होती है।

super-30-trailer-review-audiences-fail-hrithik-roshan-as-the-bihari-maths-teacher

फैन्स ने ये भी सवाल उठाया है कि फिल्म से विकास बहल वापस कैसे जुड़े हैं। फैन्स ने क्रिटिक्स से भी सीधा पूछा कि क्या वो ऐसी फिल्म का साथ देंगे, उसका रिव्यू करेंगे जिसके डायरेक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगा है।

ट्विटर ऐसे ढेर सारे कमेंट्स से भरा पड़ा है -

पहले अर्जुन कपूर और अब ऋतिक रोशन। सब बिहारी हिंदी को बर्बाद करने में तुले हुए हैं। ये मुंह खोलते हैं कि ओवरएक्टिंग लगने लगती है।

मुझे ऋतिक के उस भूरे मुंह से दिक्कत है, फिल्म में कोई महिला किरदार ना होने से दिक्कत है। यौन उत्पीड़न के आरोपियों पर कोई सज़ा ना होने से दिक्कत है।

क्या क्रिटिक्स मज़बूती से ऋतिक रोशन की फिल्म का बहिष्कार करेंगे? क्या उन्हें फर्क पड़ता है कि फिल्म में एक यौन उत्पीड़न आरोपी भी काम कर रहा है।

बहुत ही खराब ट्रेलर, ऋतिक की बिहारी तो खराब है ही, साथ ही वो बहुत गंदे भी लग रहे हैं। फिल्म का हीरो पंकज त्रिपाठी को ही होना चाहिए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X