'सुपर 30' में टीचर लुक से पहले- सुपरस्टार ऋतिक रोशन का शानदार स्टाईलिश अंदाज
सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 इस शुक्रवार रिलीज होने को तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले ऋतिक मैगजीन जीक्यू के कवर पेज पर दिख रहे हैं, जो कि बेहद शानदार है। यहां ऋतिक काफी स्टाईलिश लुक में नजर आ रहे हैं। मैगज़ीन के जुलाई एडिशन में ऋतिक टैग लाइन 'अप क्लोज़' के साथ नज़र आ रहे हैं। फिलहाल फैंस को सुपर 30 का बेसब्री से इंतजार है।
मैगज़ीन के कवर पेज पर ऋतिक ने अपने लुक के साथ यक़ीनन तापमान बढ़ा दिया है, जहां अभिनेता ने पिंक बैकड्रॉप के साथ डेनिम लुक में एक बार फिर हमारा दिल चुरा लिया है! सुपरस्टार को अक्सर अपने लुक और परफ़ेक्ट फिज़िक के लिए 'ग्रीक गॉड' के नाम से संबोधित किया जाता है।

फिल्म सुपर 30 में ऋतिक एक शिक्षक की भूमिका में नज़र आएंगे। विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म आनंद कुमार के जीवन से प्रेरित है। गणितज्ञ आनंद कुमार बिहार में आईआईटी-जेईई के लिए छात्रों को प्रशिक्षित करते हैं। ऋतिक भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
कुछ ही दिनों पहले ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर देश के हर शिक्षक को धन्यवाद कहा। ऋतिक ने अपने पोस्ट में शिक्षकों के प्रयास और महत्व पर रोशनी डालते हुए कहा कि वे न केवल हर व्यक्ति के भविष्य की नींव है, बल्कि शिक्षक सही मायनों में हमारे समाज और देश के भविष्य के राष्ट्र निर्माता हैं।
फिल्म में ऋतिक के साथ मृणाल ठाकुर, पंकज त्रिपाठी भी हैं। 'सुपर 30' 12 जुलाई, 2019 को रिलीज होने वाली है और यह साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।


Click it and Unblock the Notifications